फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona positive pregnant mothers can breastfeed their baby with the Kovid protocol

कोविड प्रोटोकॉल संग शिशु को स्तनपान करा सकती हैं कोरोना पाजिटिव धात्री माताएं

Thu, 13 May 2021 07:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Corona positive pregnant mothers can breastfeed their baby with the Kovid protocol
आजमगढ़। अगर कोई भी धात्री महिला कोरोना संक्रमित हो जाती है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं। वह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने बच्चे को स्तनपान करा सकती है लेकिन इसके लिए उसे कुछ सावधानियां बरतनी होगी। ऐसा कहना है जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. मंजूला सिंह का। उन्होंने बताया कि कोविड पॉजिटिव धात्री माताओं को स्तनपान कराने से शिशु में संक्रमण का कोई भी खतरा नहीं है। इस संक्रमण में बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव हो रहे हैं। यदि किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से धात्री माताएं पॉजिटिव हो जाती हैं तो भी वह अपने बच्चे को स्तनपान करा सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसकी पुष्टि की है। डबल्यूएचओ का कहना है कि मां के दूध से बच्चे के कोविड पॉजिटिव होने की आशंका कम रहती है। उन्हें शिशु को स्तनपान कराना नहीं छोड़ना चाहिए। इससे शिशु को ज्यादा दिक्कत हो सकती है। वह कुपोषण और दूसरी अन्य बीमारियों के साथ ही हाइपोथर्मिया का शिकार हो सकता है। जिससे शिशु के शरीर का तापमान सामान्य से कम होने की आशंका रहती है। इसलिए अगर धात्री महिला किसी के संपर्क में आने के बाद संक्रमित भी हो जाती है तो भी उसे अपने बच्चे को स्तनपान कराना बंद नहीं करना चाहिए। उपकेंद्र लोहरा की आशा संगिनी अनीता ने बताया कि उपचाराधीन माताएं अपने बच्चे को स्तनपान कराते समय कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए गृह भ्रमण कर जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

संक्रमित माताएं इन उपायों को कर बच्चों को कराए स्तनपान
आजमगढ़। स्तनपान ेकराने से पहले अपने हाथों को साबुन पानी से अच्छी तरह से धोएं और स्तनों को अच्छी तरह से धो लें। मास्क का प्रयोग जरूर करें। स्तनपान के दौरान शिशु को धुले हुए कपड़े या तौलिया में रखें। स्तनपान के बाद तौलिया शिशु के शरीर से अलग कर दें और मां से शिशु को अलग कमरे में रखें। शिशु को घर के बाहर न ले जाएं। परिवार के सदस्य बाहर से आने के बाद हाथों को साबुन से साफ करने के बाद ही शिशु को छुएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed