फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona-like symptoms increased fear of influenza

Azamgarh News: कोरोना जैसे लक्षणों से बढ़ा इंफ्लूएंजा का डर

Fri, 17 Mar 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona-like symptoms increased fear of influenza
बुखार, खांसी, उल्टी, गले में खराश और बदन दर्द के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में अचानक वृद्धि हुई है। कुछ में कोरोना जैसे लक्षण पाए गए हैं। एंटीजन जांच में कोरोना की पुष्टि नहीं हो रही है। अब विशेषज्ञ इसे तेजी से बढ़ रहे इंफ्लूएंजा एच-3 एन-2 से जोड़कर देख रहे हैं। इनमें अंतर कर पाना मुश्किल है। एच 3 एन 2 वायरस संक्रमण कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। खासकर 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोग इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे है। हर पांचवें मरीज में कोरोना जैसे लक्षण मिल रहे हैं। मंडलीय जिला अस्पताल में प्रतिदिन 800 से एक हजार मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें से 15 से 20 मरीज इस तरह के पहुंच रहे हैं। सीएमओ डा. आईएन तिवारी ने बताया कि एच-3 एन-2 का संक्रमण इंफ्लूएंजा वायरस के कारण ही फैलता है, जो आम तौर पर पांच से सात दिनों तक रहता है। लेकिन इस बार इसका असर एक से डेढ़ महीने तक देखे जाने का दावा किया जा रहा है। इसलिए इन लक्षणों वाले व्यक्ति को मास्क पहनना चाहिए।वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया कि हर साल इस मौसम में सामान्य फ्लू फैलता है, हालांकि इस बार कुछ अलग तरह के लक्षण दिख रहे हैं। दो सप्ताह से ज्यादा समय तक अगर खांसी बनी रहती है तो बलगम की जांच कराना जरूरी है। बताया कि लोग बिना डॉक्टर की सलाह एजीथ्रोमाइसिन और एनोक्सिक्लेब आदि एंटीबायोटिक ले रहे हैं। जो काफी हानिकारक हो सकता है। एंटी बायोटिक के ज्यादा इस्तेमाल से बचें। सीएमओ डा. आईएन तिवारी ने बताया कि अभी तक जनपद में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। आशाओं को इस कार्य में लगाया गया है। साथ ही अस्पतालों में दवा की पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed