फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona curfew : school will emain closed, liquor shops will open

कोरोना कर्फ्यू : बंद रहेंगे स्कूल, खुलेंगी मदिरा की दुकानें

Wed, 12 May 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew : school will emain closed, liquor shops will open
आजमगढ़। कोरोना कर्फ्यू को 17 मई की सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बुधवार को डीएम राजेेश कुमार ने इसके लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके तहतं स्कूल और माध्यमिक विद्यालयों को 20 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। आनलाइन पढ़ाई भी बंद रहेगी लेकिन शराब की दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद सीमा में दूसरे जिलों के वाहनोें का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक उत्सव व सभाएं नहीं होंगी। व्यापारिक प्रतिष्ठान, शापिंग कांप्लेक्स, रेस्टोरेंट एवं बार, खेल कांप्लेक्स, जिम, स्पा, स्वीमिंग पूल और धार्मिक स्थान बंद रहेंगे। चिकित्सीय सेवाएं व मेडिकल स्टोर्स, एंबुलेंस, मरीजों व तीमारदारों के आवागमन पर कोई रोक नहीं होगी। सब्जी, फल, भोजन सामग्री, अनाज व गल्ले की रिटेल दुकानें तथा दूध, ब्रेड, बेकरी के आउटलेट्स पूर्वाह्न 11 बजे तक ही कोरोना गाइडलाइन के साथ खुले रहेंगे। सार्वजनिक परिवहन टैक्सी, आटो, ई-रिक्शा आदि के संचालन पर कोई प्रतिबंध नही होगा। राज्य परिवहन की तथा निजी बसों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलने की अनुमति होगी। रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों के आवागमन पर प्रतिबंध नहीं होगा। रेल, बस तथा फ्लाइट का टिकट यात्रा दिनॉक के आधार पर पास की भांति मान्य होगा।
विज्ञापन

घर के अंदर होंगे धार्मिक कार्य
आजमगढ़। डीएम ने कहा कि सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। ऐसे में धार्मिक कार्यक्रमों को घर के अंदर होंगे। शादी समारोह में 50 व्यक्तियों की उपस्थिति होगी। इस दौरान मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर और हैंडवाश की व्यवस्था करनी होगी। कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए आयोजक व मैरेज हाल के संचालक जिम्मेदार होंगे। अंतिम संस्कार के लिए अधिकतम 20 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed