फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona and cold affected OPD of Sadar Hospital

कोरोना व ठंड ने सदर अस्पताल की ओपीडी किया प्रभावित

Tue, 18 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Corona and cold affected OPD of Sadar Hospital
जिला अस्पताल में मरीजों का आवागमन।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना के साथ ही मौसम की मार से जिला अस्पताल की ओपीडी बेजार हो चुकी है। सामान्य दिनों के सापेक्ष मात्र 25 प्रतिशत मरीज ही अस्पताल पर इलाज के लिए पहुंच रहे है। इसमें भी सर्दी, खांसी, जुखाम व बुखार के मरीज ही ज्यादा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों में 1500 से 2000 तक मरीज प्रतिदिन आते थे लेकिन वर्तमान में इनकी संख्या पांच से छह सौ के बीच ही सिमट कर रह गई है। इसके पीछे कारण कोरोना व गलन का बढ़ जाना है। अस्पताल प्रशासन की माने तो कोरोना नहीं बल्कि ठंड ही मरीजों की संख्या घटने का प्रमुख कारण है। वहीं अस्पताल पर सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार के मरीज ही ज्यादा पहुंच रहे है। तापमान में लगतार गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्द हवाओं के चलते ने पारा तेजी से नीचे लुढ़क गया है। प्रभारी एसआईसी डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पताल में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने व मास्क का प्रयोग अवश्य करने की अपील की जा रही है। डॉक्टरों की ओपीडी में जाने के पूर्व मास्क लगा होना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा डॉक्टरों की सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है।
विज्ञापन

पूरा शरीर ढक कर ही निकले बाहर
आजमगढ़। वर्तमान संक्रमण काल व ठंड के मौसम को देखते हुए जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एके मिश्रा ने कहा कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकले। बहुत जरूरी होने पर पूरा शरीर कपड़ो से ढके रहे। गर्म पानी व भोजन का प्रयोग करें। सर्दी, खांसी, जुखाम व बुखार की शिकायत होने पर डॉक्टर के संपर्क कर ही किसी दवा का सेवन करें। मास्क का प्रयोग करें और सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखे। ठंडे पेय पदार्थो, आइसक्रीम आदि का कत्तई सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed