{"_id":"6437e363cf435827550ea006","slug":"corona-alert-woman-found-infected-with-corona-in-azamgarh-is-in-critical-condition-2023-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Alert: आजमगढ़ में कोरोना से संक्रमित मिली महिला की हालत गंभीर, राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Alert: आजमगढ़ में कोरोना से संक्रमित मिली महिला की हालत गंभीर, राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Thu, 13 Apr 2023 04:41 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 13 Apr 2023 04:41 PM IST
सार
यूपी के आजमगढ़ जिले में भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। गुरुवार को कोरोना संक्रमित एक महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन पाइप लाइन का निरीक्षण करते डॉ नियाज हसन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले में भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। गुरुवार को कोरोना संक्रमित एक महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉ. नियाज हसन ने बताया कि जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 55 वर्षीया महिला इलाज के लिए वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में गई थी। वहां कोरोना की जांच होने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
महिला की हालत गंभीर है। उसे वाराणसी से आजमगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। वह दोपहर तीन बजे मेडिकल कॉलेज पहुंची। उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। महिला शुगर, हाइपरटेंशन, गुर्दा रोग से ग्रसित है। उसकी सांस भी ज्यादा फूल रही है। कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोरोना काल के इस सत्र की यह पहली मरीज है। मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में 100 बेड की व्यवस्था है। जरूरत के अनुसार यहां 400 और बेड भी बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: फिर डरा रहा कोरोना, BHU के चार छात्रों समेत नौ कोरोना संक्रमित मिले, 47 सक्रिय केस
डॉक्टरों की टीम स्टाफ के साथ कोविड वार्ड को पूरी तरह से दुरूस्त रखने की कवायद में जुटी है। लगातार चक्रमण कर व्यवस्था को देखा जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।