{"_id":"5eb18c1b8ebc3e908644e1d7","slug":"corona-alert-surveillance-team-will-be-put-on-every-migrant-azamgarh-news-vns5234840191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना एलर्ट : हर प्रवासियों पर लगाई जाएगी सर्विलांस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना एलर्ट : हर प्रवासियों पर लगाई जाएगी सर्विलांस टीम
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एमओआईसी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। चिकित्सा प्रभारियों को बताया कि एक सप्ताह के अन्दर ज्यादा मात्रा में प्रवासी मजदूर जनपद में आएंगे। प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग करें, स्क्रीनिंग के बाद लक्षण प्राप्त नहीं होता है तो उनको होम क्वारंटीन कराएं या शेल्टर होम में रखने के लिए निर्देशित करें। यदि लक्षण पाए जाते हैं तो उनकी सैम्पलिंग कराकर आइसोलेशन वार्ड में भेजें। तहसील प्रशासन उनको 15 दिन का राशन उपलब्ध कराएं। सभी मजदूरों पर सर्विलांस टीम लगाएं। घरों पर हर तीसरे दिन आशा कार्यकत्री जाएंगी और देखेंगी कि उसको खांसी, बुखार, सर्दी, श्वास या अन्य लक्षण तो नहीं है।
एसडीएम को निर्देश दिए कि तहसील क्षेत्रों में एक-एक स्कूल को, जिसमें बाथरूम की संख्या ज्यादा हो, उसको इंस्टीट्युशनल क्वारंटीन के लिए चिन्हित करें। होम क्वारंटीन करते समय यह भी देख लें कि यदि उनके घर में कोई 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिला या बच्चे हों तो उसके लिए विशेष ध्यान रखें। एमओआईसी टेली मेडिसीन के लिए डाक्टरों का नम्बर जारी करें,। बीमार व्यक्ति के घर तक दवा पहुंचवाएं। कर्मचारियों के लिए इक्विपमेन्ट खरीद लें, धन की कोई कमी नहीं है। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉ. एके मिश्र, डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईके राय, डॉ. एके सिंह उपस्थित रहे।