फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona : 23 more patients discharged, two BHU referred

आजमगढ़ में 23 और मरीज हुए डिस्चार्ज, दो बीएचयू रेफर

Tue, 09 Jun 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Corona : 23 more patients discharged, two BHU referred
आजमगढ़। जिले के लिए राहत भरी खबर मंगलवार को आई है। 23 और कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिए गए है। वहीं दो गंभीर मरीजों को मेडिकल कालेज से बीएचयू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 158 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें 52 पहले ही तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वस्थ घोषित होने पर घर भेज दिए गए थे। वहीं, मंगलवार को आई रिपोर्ट में 23 और पॉजिटिव मरीजों के कोरोना मुक्त होने की पुष्टि हुई। इसके बाद इन मरीजों को भी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसमें सर्वाधिक 21 मरीज एल-1 अस्पताल महामृत्यूंजय डेंटल कालेज से डिस्चार्ज हुए है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अब कुल डिस्चार्ज हो चुके मरीजों की संख्या 75 हो गई है। वर्तमान में 80 मरीज एक्टिव है। तीन की मौत हो चुकी है। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती चार गंभीर मरीजों में दो की हालत अत्यंत गंभीर होने पर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed