पंचायत चुनाव को लेकर बातचीत में हुआ विवाद, खूनी संघर्ष में बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के नवादा बाजार में सोमवार रात साढ़े नौ बजे नवादा के बीडीसी सुरेंद्र यादव (35) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या से गुस्साए एक वर्ग के लोगों ने आक्रोशित होकर बाजार में खड़ी दो बाइक फूंक दी। कुछ के घरों पर पत्थरबाजी भी की है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। करीब दस दिन पहले तरवां के बांसगांव में प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या कर दी गई थी। सोमवार रात नवादा बाजार में रात नौ बजे के आसपास कुछ लोग पंचायत चुनाव को लेकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर बीडीसी सदस्य से झगड़ा हो गया।
कई थानों की फोर्स पहुंची, गांव में तनाव
दोनों और से पहले पथराव हुआ फिर लाठी-डंडे चले। इस बीच किसी ने बीडीसी सदस्य को गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल बीडीसी सदस्य को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना को लेकर के गांव में फैले तनाव के मद्देनजर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। एसओ अनवर अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।