फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Contractor disappeared after doing half unfinished work in Palhna Dham

पल्हना धाम में आधा अधूरा कार्य करा ठेकेदार हुआ गायब

Wed, 30 Jun 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Contractor disappeared after doing half unfinished work in Palhna Dham
आजमगढ़ में शक्तिपीठ के रूप में पूजित मां पाल्हमेश्वरी धाम के सुंदरीकरण का कार्य एक करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से शुरू हुआ। लेकिन आज ठेकेदार आधा अधूरा कार्य कराकर फरार है। यहां बनाए गए शौचालय में ताला बंद है फिर भी इसमें लगे काफी सामान चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन

पल्हना क्षेत्रवासियों द्वारा काफी पहले से जिले में शक्तिपीठ के रूप में पूजित प्रमुख धार्मिक स्थल मां पाल्हमेश्वरी धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग अनेक नेताओं से की गई। लेकिन इसका विकास पर्यटन स्थल के रूप में नहीं हो सका। सात साल पूर्व लालगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद नीलम सोनकर के प्रयास से तत्कालीन पर्यटन मंत्री भारत सरकार महेश शर्मा द्वारा मां परमेश्वरी धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। इस पैसे में ठेकेदार द्वारा मां के पोखरे पर उत्तर और दक्षिण तरफ आधी दूरी से सीढ़ियां बनाई गई। पश्चिम तरफ पूरी सीढ़ी बनाई गई पर इसमें नीचे वाली अर्थात तल की तीन सीढ़ीयां ठेकेदार द्वारा आज तक नहीं बनाई गई। इसमें कुल 180 मीटर सीढ़ी बनानी थी। इस पैसे में ठेकेदार द्वारा एक शौचालय भी बनवाया गया तथा समरसेबल लगवाया गया। लेकिन यह शौचालय आज तक चालू नहीं हुआ। शौचालय में लगे पंखे, एमसीबी बोर्ड चोर उखाड़ ले गए। इतना ही नहीं इसमें लगी खिड़कियों का शीशा भी टूट गया। शौचालय की चाबी कहां है किसी को पता नहीं। ठेकेदार द्वारा मां पाल्हमेश्वरी धाम मंदिर परिसर में पानी के लिए एक आरओ मशीन भी लगाई गई और अब जाकर 25 सोलर लाइट लगाई गई हैं। इतना कार्य करने के बाद ठेकेदार गायब हो गया है।
विज्ञापन

पोखरे के पश्चिमी सिरे पर जिधर शौचालय बना है उसी तरफ ठेकेदार द्वारा घास और फूल भी लगाया गया था। जो अब खत्म हो गया है। ठेकेदार एक करोड़ 25 लाख रुपए में बस इतना ही कार्य कराकर गायब हो गया और पैसे का बंदरबांट हो गया जिससे मां के धाम का संपूर्ण विकास नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधेश्याम मिश्रा, मंदिर के पंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed