फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Contracted buses are passing through the highway, no stops, passengers are getting down here and there

Azamgarh News: हाईवे से गुजर रहीं अनुबंधित बसें, स्टॉप नहीं, इधर-उधर उतार रहे यात्री

Wed, 05 Mar 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Contracted buses are passing through the highway, no stops, passengers are getting down here and there
आजमगढ़़/लालगंज। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की अनुबंधित बसों के चालक-परिचालक की मनमानी से यात्रियों को असुविधा हो रही है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

आजमगढ़ से वाराणसी जाने वाली अनुबंधित बसों के चालक परिचालक गोसाई की बाजार से न होकर हाईवे मार्ग से निकल जाते हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अनुबंधित बस के परिचालक यात्रियों को गोसाई के बाजार का टिकट देते हैं।
फिर भी उनको गोसाई की बाजार से एक किलोमीटर पहले ही चालक-परिचालक द्वारा गोमाड़ीह में जबरदस्ती उतार दिया जाता है। इससे आए दिन यात्रियों और चालक-परिचालक से विवाद होता है। इस समस्या की शिकायत टोल फ्री नंबर और उच्च अधिकारियों से की गई।
विज्ञापन

फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ। जिला मुख्यालय पर जाने वाले यात्री प्राइवेट वाहन का सहारा लेते हैं। जिससे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की आय की बहुत क्षति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक-परिचालक की मनमानी से त्रस्त एडवोकेट मनोज कुमार, विनोद कुमार तिवारी, राजनाथ यादव सहित कई लोगों ने स संदर्भ में उच्चधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed