फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Continuous negligence in recognition of new schools, education director sent letter

Azamgarh News: नए स्कूलों को मान्यता में लगातार लापरवाही, शिक्षा निदेशक ने भेजा पत्र

Sat, 24 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Continuous negligence in recognition of new schools, education director sent letter
आजमगढ़। जिले में संचालित अशासकीय प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों को मान्यता देने के मामले में बरती जा रही लापरवाही पर शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मंडलीय जनपद समिति, बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के यहां लंबित मामलों को पत्र भेजकर अविलंब निबटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को नवीन मान्यता दिए जाने के लिए समस्त कार्रवाई ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। इस संबंध में जब विभागीय समीक्षा की गई, तो पाया गया कि मंडलीय व जनपदीय समिति, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (सर्टिफिकेट जनरेट करने के लिए), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (केवल समिति को अग्रसारित करने के लिए) व खंड शिक्षा अधिकारी (निरीक्षण करने के लिए) कई मामले लंबित है। विभागीय अधिकारी इसे लेकर लगातार उदासीनता बरत रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने गहरी नराजगी जताई है। उक्त लंबित प्रकरण को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निबटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर मामले नहीं निबटाए गए तो संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यहां इतने मामले लंबित
आजमगढ़। कमेटी लेवल पर प्राइमरी व उच्च प्राइमरी में कक्षा एक से आठ तक का एक, प्राइमरी के कक्षा एक से पांच तक के तीन, उच्च प्राइमरी छह से आठ तक कुल तीन मामले लंबित है। बीएसए लेवल पर सर्टिफिकेट जनरेट करने के लिए एक आवेदन पेंडिंग है। वहीं बीईओ लेवल पर कुल 11 मामले लंबित है। जिसमें बृजेश श्रीवास्तव एक, डाली मिश्रा दो, मनोज कुमार शर्मा एक, निर्भय नारायण सिंह दो, राजेश कुमार एक, रविशंकर यादव एक व स्वेता मौर्या के यहां तीन मान्यता के मामले लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संचालित अशासकीय प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों की मान्यता के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। जितने भी मान्यता के मामले लंबित है, उन्हें निबटाने के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। - अतुल कुमार सिंह, बीएसए आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed