{"_id":"609d66908ebc3e8dc5070374","slug":"continuation-of-death-release-of-infected-people-continues-azamgarh-news-vns5893640124","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमितों के मिलने पर लगी लगाम, मौतों का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमितों के मिलने पर लगी लगाम, मौतों का सिलसिला जारी
विज्ञापन
आजमगढ़/जहानागंज। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा काफी नीचे आ चुका है। लेकिन मौतों के आंकड़े पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। बृहस्पतिवार केे जनपद में कुल 41 नए संक्रमित मिले जबकि 14 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पंचायत चुनावों के दौरान संक्रमितों के मिलने के आंकड़े में आई तेजी अब काबू में नजर आने लगी है। विगत चार दिनों से लगातार संक्रमितों के मिलने की संख्या में काफी कमी आई है। हालांकि इस दौरान देखा जाए तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच में कोई कमी नहीं की गई। लेकिन संक्रमितों का ग्राफ तेजी से नीचे आया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10129 लोगों की जांच की गई। जिसमें मात्र 41 संक्रमित मिले। लेकिन मौतों के आंकड़ों में तेजी बरकरार है। गुरुवार को भी मेडिकल कालेज में 13 लोगों और एक सरकारी कोविड अस्पताल में एक ने दम तोड़ा। गुरुवार को मिले 41 संक्रमितों के साथ ही जिले में एक्टिव केसों की संख्या 3270 हो गई है। मेडिल कालेज के नोडल अधिकारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि रौनापार थाना क्षेत्र के 60 वर्षीय व्यक्ति को 12 मई बुधवार की दोपहर एक बजे भर्ती किया गया । इलाज के दौरान उसी रात 12:40 पर मौत हो गई। अतरौलिया के 70 वर्षीय वृद्घ को 10 मई की रात 11:10 में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की रात 12:20 पर मौत हो गई। गंभीरपुर के 49 वर्षीय एक व्यक्ति को छह मई की सुबह 7:42 पर भर्ती किया गया। बुधवार की रात नौ बजे मौत हो गई। गंभीरपुर के 60 वर्षीय व्यक्ति को छह मई की रात 8:13 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह 8:15 बजे मौत हो गई। मुबारकपुर की 50 वर्षीय महिला को 11 मई की प्रात: 11:30 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की रात 11:35 पर मौत हो गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र की ही 49 वर्षीय महिला को 12 मई बुधवार की दोपहर 1:45 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसी रात 9:50 पर मौत हो गई। तरवां के 52 वर्षीय व्यक्ति को पांच मई की दोपहर 11:45 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की रात 9:30 बजे मौत हो गई। फूलपुर के 74 वर्षीय वृद्घ को 12 मई बुधवार की शाम 6:15 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार प्रात: 7:20 पर मौत हो गई। मेंहनगर के 73 वर्षीय वृद्घ को 12 मई बुधवार की रात आठ बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह 8:40 पर मौत हो गई। बरदह के 60 वर्षीय व्यक्ति को आठ मई की दोपहर 12 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह चार बजे मौत हो गई। इसी क्रम में गाजीपुर जनपद के सैदपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को 29 अप्रैल की सुबह 8:45 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की शाम छह बजे मौत हो गई। वही अंबेडकरनगर की महिला को 12 मई को दोपहर 12:13 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की रात 8:30 बजे मौत हो गई। जबकि बिहार प्रांत के सिवान निवासी 52 वर्षीय युवक को 16 अप्रैल की शाम 5:30 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार रात दो बजे मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की मौत एक कोविड अस्पताल में हुई। डा. दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की बाबत सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। कहा कि प्रोटोकॉल के तहत मृतकों का अंतिम संस्कार होगा।
- अंबुज राय