फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Consumption is decreasing, deforestation intensifies in coastal villages

Azamgarh News: घट रही घाघता, तटवर्ती गांवों में कटान तेज

Mon, 15 Jul 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Consumption is decreasing, deforestation intensifies in coastal villages
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। जलस्तर में कमी के साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। देवारा खास राजा के झगरहवा का पुरा के नौ घर कभी भी घाघरा में विलीन हो सकते हैं। कटान के मुहाने पर खड़े घरों से लोग अपने सामानों को रिश्तेदारों के यहां पहुंचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


घाघरा नदी में शारदा बैराज, गिरिजा बैराज और सरयू बैराज से दो लाख 48 हजार 523 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। घाघरा नदी के जलस्तर में घटाव शुरू होते ही कटान तेज है। देवारा खास राजा के झगरहवा का पुरा में लोगों के दरवाजे तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इससे नौ लोगों के घर कटान के मुहाने पर पहुंच गई है। कटान की आशंका से भयभीत इन परिवारों के लोग अपने नात-रिश्तेदारों के घरों पर सामान सुरक्षित रख रहे हैं। संपर्क मार्गों से बाढ़ का पानी हट रहा है। नदी ने तटवर्ती इलाकों में कटान तेज कर दिया है। लोगों की खेती योग्य जमीन के साथ आबादी की भी जमीन घाघरा नदी काट रही है। हरैया विकास खंड क्षेत्र के देवारा खास राजा के झगरहवा का पुरा में तेजी से कटान करते हुए लोगों के दरवाजे तक नदी का पानी पहुंच गया है। इससे घाघरा नदी के कटान के मुहाने पर कुल 13 घर आ गए हैं। वहीं घाघरा नदी के जलस्तर में बदरहुंआ गेज पर रविवार की शाम 36 सेमी और डिघिया गेज पर 32 सेमी का घटाव दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed