Accident in Azamgarh: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिपाही की मौत, सरकारी काम से आया था आजमगढ़, वापसी में...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 01 Jan 2023 03:05 PM IST
सार
बलिया जिले के बासडीह थाना क्षेत्र के बजहा गांव निवासी संतोष तिवारी पुलिस विभाग में बतौर सिपाही तैनात था। वर्तमान में उसकी तैनाती जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाने पर थी। शनिवार को वह सरकारी काम से आजमगढ़ बाइक से आया हुआ था। देर रात वह वापस सरायख्वाजा थाना पर लौट रहा था। अभी वह गंभीरपुर थाना के प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर के पास ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सिपाही की मौत
- फोटो : अमर उजाला