फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Constable dies after being hit by an unknown vehicle Azamgarh had come for government

Accident in Azamgarh: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिपाही की मौत, सरकारी काम से आया था आजमगढ़, वापसी में...

Sun, 01 Jan 2023 03:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 01 Jan 2023 03:05 PM IST
सार

बलिया जिले के बासडीह थाना क्षेत्र के बजहा गांव निवासी संतोष तिवारी पुलिस विभाग में बतौर सिपाही तैनात था। वर्तमान में उसकी तैनाती जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाने पर थी। शनिवार को वह सरकारी काम से आजमगढ़ बाइक से आया हुआ था। देर रात वह वापस सरायख्वाजा थाना पर लौट रहा था। अभी वह गंभीरपुर थाना के प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर के पास ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Constable dies after being hit by an unknown vehicle Azamgarh had come for government
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सिपाही की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में गंभीरपुर थाना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर के पास शनिवार की देर रात 10 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी मोहम्मदपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बलिया जिले के बासडीह थाना क्षेत्र के बजहा गांव निवासी संतोष तिवारी (34) पुलिस विभाग में बतौर सिपाही तैनात था। वर्तमान में उसकी तैनाती जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाने पर थी। शनिवार को वह सरकारी काम से आजमगढ़ बाइक से आया हुआ था। देर रात वह वापस सरायख्वाजा थाना पर लौट रहा था। अभी वह गंभीरपुर थाना के प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर के पास ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में संतोष गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को तत्काल इलाज के लिए पीएचसी मोहम्मदपुर पहुंची। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने घायल सिपाही संतोष को मृत घोषित कर दिया। सिपाही 2018 में पुलिस विभाग में तैनात हुआ था। उसे मृतक आश्रित के रुप में तैनाती मिली थी। वह एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के भाई कन्हैया ने अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed