फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congressmen took out BJP's remove pledge padyatra

कांग्रेसियों ने निकाली भाजपा हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा

Wed, 24 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out BJP's remove pledge padyatra
महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रतिज्ञा पदयात्रा के अंतिम दिन बुधवार को जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। इस दौरान कई जगह नुक्कड़ सभाएं की गईं और नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सदर विधानसभा में जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में लखमनपुर पेट्रोल पंप से झंडारोहण के बाद यात्रा शुरू हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव अहमद शमशाद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान जगह-जगह प्रतिज्ञा पत्र वितरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, अपराधों में वृद्धि से जनता त्रस्त है। भाजपा झूठ की राजनीति करती है। इससे जनता ऊब चुकी है। मुन्नू यादव, तेजबहादुर यादव, रमेश राजभर, अजीत राय, निर्मला भारती, मनोज सिंह, अमरबहादुर यादव, विशाल दुबे, शाहिद खान, प्रिंस सिंह राजपूत, रविशंकर पाण्डेय, अंशुमाली राय लोग उपस्थित रहे। मेजवा प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर कांग्रेस पार्टी कार्यालय से विधानसभा प्रभारी शाहिद शादाब आजमी के नेतृत्व में कांग्रेस की घोषणा पत्र को लेकर जनता तक पहुंचाने के लिए निकली प्रतिज्ञा यात्रा का पवई में समापन हुआ। अंबारी संवाददाता के अनुसार फूलपुर पवई विधान सभा के प्रभारी शाहिद शादाब के नेतृत्व में कांग्रेस की पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

अतरौलिया विधानसभा में खजूरी से मदियापार में जनसभा के बाद पदयात्रा की समाप्ति हुई। महिला कांग्रेस की अंजलि पांडेय ने कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है और योगी आदित्यनाथ की सरकार सिर्फ बयानबाजी में करने में मगन है। चुनाव से ठीक पहले कृषि कानूनों को वापस लेकर सरकार ने बता दिया है कि उसकी स्थिति जनता में खस्ता है। सेवा दल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, पूर्व विधायक सुरेंद्र मिश्रा, सत्येंद्र उपाध्याय, सुनील सैनी, रघुनाथ सिंह, शैलेंद्र सिंह, भजुराम यादव, विंध्याचल चौबे, संजय सिंह, हृदय नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed