फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congressmen protesting against the increased price of petro substances

पेट्रो पदार्थो के बढ़े मूल्य के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी

Sat, 31 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protesting against the increased price of petro substances
डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमत के विरोध में ठेकमा में प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
ठेकमा। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठेकमा बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के चलते महंगाई चरम पर है। इसी के विरोध में शनिवार को कांग्रेस नेता उमेश सरोज के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ठेकमा बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान उमेश सरोज ने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी से सभी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने बढ़े पेट्रोल और डीजल के दामों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। प्रदर्शन में रामरातन सरोज, बृजेश सरोज, प्रिंस, सुरेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed