फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congressmen distributed pamphlet against govt

दीवानी कचहरी में कांग्रेसजनों ने बांटा पर्चा

Thu, 07 Nov 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Congressmen distributed pamphlet against govt
आजमगढ़। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने दीवानी कचहरी में पर्चा वितरण किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार की आर्थिक लूट से पूरा देश त्रस्त है। बढ़ रही बेरोजगारी से युवा हताश और निराश है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण तमाम उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं। तमाम नौकरियां समाप्त हो गई। किसान तबाह हो गए हैं, वे आत्महत्या करने को मजबूर हैं। आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि आठ और नौ नवंबर को प्रत्येक विधानसभा पर नुक्कड़ सभा होगी। जिसमें भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। इस अवसर पर बृजेश नंदन पांडेय, बेलाल अहमद, विवेक राय, रामाश्रय राय, अशोक गुप्ता, जयनरायन चौहान, देवमुनी राजभर, आशुतोष सिंह रजत, पंकज सिंह, प्रिंस सिंह, विपिन पाठक, संगीता चौहान, जगदंबिका चतुर्वेदी, तेज बहादुर यादव आदि मौजूद रहे। वहीं अहरौला संवाददाता के अनुसार गुरुवार को अहरौला ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ब्लॉक मुख्यालय से कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकला। इस दौरान कांग्रेसियों ने अहरौला बाजार में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों सहित प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते, बेरोजगारों की समस्या सहित किसानों के साथ वादाखिलाफी आदि पर परचे बांटे। कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार को हर मुद्दे पर विफल और नाकाम बताया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भुजबल यादव, सत्य प्रकाश मिश्रा, भगवान शुक्ला, सुनील सैनी, हरकेश निषाद, प्रवेश गुप्ता, जनार्दन, दीपक कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंबारी। फूलपुर ब्लाक कमेटी की ओर से अनिल नारायण सिंह के नेतृत्व में समर बहादुर सिंह के संयोजकत्व में गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पर्चे बांटे। कांग्रेस पार्टी के द्वारा इस समय पूरे देश में चलाए भाजपा सरकार की आर्थिक लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया गया है। सडक़ पर उतरिए कार्यक्रम के तहत पार्टी के लोगों ने दीदारगंज, पल्थी, हुब्बीगंज, बैरकडीह में पर्चा बांटा। जिसमें बढ़ती बेरोजगारी, हताश युवा पीढ़ी, किसानों पर हो रहे अत्याचार, ढ़हती अर्थव्यवस्था और बर्बाद होता उत्तर प्रदेश आदि बयां किया गया था। इस मौके पर भारत यादव, तुफेल अहमद, राजेश्वर मिश्र, मो. असलम, सियाराम यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed