{"_id":"6400ec2186b460dea9076134","slug":"congress-took-out-a-procession-with-gas-cylinders-azamgarh-news-c-20-1-86713-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गैस सिलेंडर के साथ कांग्रेस ने निकाला जुलूस, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गैस सिलेंडर के साथ कांग्रेस ने निकाला जुलूस, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Fri, 03 Mar 2023 08:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 08:16 AM IST
सार
आज जिस तरह से होली के त्योहार के पहले सरकार ने घरेलू गैस के दामों में 50 रुपए व कामर्शियल गैस के दामों में 350 रुपए की वृद्धि की है इससे लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ने के साथ महंगाई बढ़ेगी। दूसरी तरफ उज्जवला योजना के लाभार्थी भी कनेक्शन रिफिल नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार द्वारा घरेलू से लेकर कॉमर्शियल गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेसजनों ने जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। हाथ में सिलेंडर के साथ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि दोनों सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते महंगाई बढ़ रही है।
विज्ञापन
आज जिस तरह से होली के त्योहार के पहले सरकार ने घरेलू गैस के दामों में 50 रुपए व कामर्शियल गैस के दामों में 350 रुपए की वृद्धि की है इससे लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ने के साथ महंगाई बढ़ेगी। दूसरी तरफ उज्जवला योजना के लाभार्थी भी कनेक्शन रिफिल नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की सरकार में 350 रुपये का मिलने वाला सिलेंडर आज भाजपा की सरकार में 1200 रुपए का मिल रहा है।
कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर ने कहा कि गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि से महिलाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार कांग्रेस की राजस्थान सरकार की तरह घरेलू गैस के दाम 500 रुपए करे। इस दौरान तेज बहादुर यादव, पूर्णमासी प्रजापति, शीला भारती, रविकांत त्रिपाठी, जावेद मंदे, मुन्नू मौर्या, मो अमीर, नजम शमीम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन