फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress submitted a memorandum in the alleged rape case of a student.

Azamgarh News: छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 26 May 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Congress submitted a memorandum in the alleged rape case of a student.
महोबा की दलित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए नारेबाजी करते कांग्रेसी। श्रोत-पार्टी
आजमगढ़। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महोबा में दलित छात्रा के साथ हुई कथित गंभीर घटना के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय ने कहा कि महोबा की एक दलित छात्रा, जो नीट की तैयारी कर रही थी, कोचिंग से लौटते समय अपहरण कर 16 दिनों तक प्रयागराज में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके साथ ही पीड़िता के साथ अमानवीय यातनाएं दिए जाने और जबरन शादी कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा उन्हें समुचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की। कार्यक्रम में गिरीशचंद्र चतुर्वेदी, अंसार अहमद खान, मुन्नू यादव, अजीत राय, बेलाल बेग, पूर्णमासी प्रजापति, शीला भारती, राहुल राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed