फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress lost in Sagadi after Panchanan Rai

पंचानन राय के बाद सगड़ी में हारती गई कांग्रेस

Thu, 13 Jan 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Congress lost in Sagadi after Panchanan Rai
जिले के उत्तरांचल में स्थित सगड़ी विस क्षेत्र में पंचानन राय के बाद कोई भी कांग्रेस का विधायक नहीं हुआ। जबकि कांग्रेस यहां से कुल पांच बार प्रतिनिधित्व कर चुकी है। जबकि दूसरे नंबर पर सबसे सफल पार्टी के रुप में बसपा रही। सपा यहां से तीन बार चुनाव जीती। जबकि भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र में खाता खोलने को लेकर तरसती रही है।
विज्ञापन

सगड़ी विस क्षेत्र में पहले विधायक सोशलिस्ट पार्टी से स्वामी सत्यानंद हुए। जबकि इसी दल का दबदबा दूसरे चुनाव में भी रहा। लेकिन प्रत्याशी के रूप में विश्राम राय चुनाव जीते। जबकि 1957 में हुए तीसरे विस चुनाव में बाजी निर्दल प्रत्याशी इंद्रभूषण गुप्ता के हाथ लग गई, लेकिन 1962 में कांग्रेस ने क्षेत्र में घुसपैठ कर ली और इंद्रासन सिंह चुनाव जीत गए। अगली बार चुनाव में भाकपा ने उलटफेर कर दिया। इसके बाद 1969 और 1974 तक लगातार कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की। यह सिलसिला 1977 में जनता पार्टी ने तोड़ा। 1980 में कांग्रेस के पंचानन राय और 1985 में दलित मजदूर किसान पार्टी से रामजनम यादव ने जीत हासिल की। 1989 में पंचानन राय ने पुन: कांग्रेस का दबदबा कायम किया, लेकिन वर्ष 1991 में बसपा प्रत्याशी बरखू राम वर्मा ने कांग्रेस को उखाड़ दिया। 1996 में सपा के रामप्यारे सिंह ने चुनावी पासा पलटते हुए जीत दर्ज की। लेकिन 2002 में फिर बसपा के मलिक मसूद विजयी हुए। 2007 में सपा के बैनर तले सर्वेश सिंह सीपू ने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व बसपा से छीन लिया। 2012 में सीपू ने जब बसपा का दामन थामा तो सपा के अभय नरायन के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के बाद इस सीट पर 2017 में बसपा के टिकट पर वंदना सिंह मैदान में उतरीं और उन्होंने जीत हासिल की। अब वंदना सिंह भाजपा में शामिल हो गई हैं। अभी तक इस सीट पर भाजपा अपना खाता नहीं खोल सकी है, जीत दर्ज करने की इच्छा से पार्टी वंदना सिंह को अपने पाले में लाई है।
विज्ञापन

सगड़ी विस क्षेत्र से अब तक हुए विधायक
वर्ष विधायक दल
1952 स्वामी सत्यानंद सोशलिस्ट पार्टी
1953 विश्राम राय सोशलिस्ट पार्टी
1957 इंद्रभूषण गुप्ता निर्दल
1962 इंद्रासन सिंह कांग्रेस
1967 मुंशी नर्वदेश्वर लाल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
1969 राम कुंवर सिंह कांग्रेस
1974 राम सुंदर पांडेय कांग्रेस
1977 रामजनम यादव जनता पार्टी
1980 पंचानन राय कांग्रेस
1985 रामजनम यादव दलित मजदूर किसान पार्टी
1989 पंचानन राय कांग्रेस
1991 बरखू राम वर्मा बसपा
1993 बरखू राम वर्मा बसपा
1996 रामप्यारे सिंह सपा
2002 मलिक मसूद बसपा
2007 सर्वेश सिंह सीपू सपा
2012 अभय नरायन पटेल सपा
2017 वंदना सिंह बसपा
विधानसभा क्षेत्र सगड़ी
आजमगढ़। जिले मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर उत्तरांचल की ओर स्थित सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 333730 वोटर हैं। जिसमें 178092, महिला 155626 और 12 अन्य वोटर शामिल हैं। अजमतगढ़ ब्लाक के 90 और हरैया ब्लाक के 74 गांव शामिल हैं। सगड़ी विस क्षेत्र में कुल 300 बूथ हैं। क्षेत्र में 20 से अधिक डिग्री कालेज, 30 से अधिक इंटरमीडिएट कालेज और लगभग 200 जूनियर और उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जातिगत आंकड़ा
क्षेत्र में जातिगत वोटरों में लगभग 85000 अनुसूचित, 62000 यादव, 45000 मुस्लिम, 60000 कुर्मी, 22000 क्षत्रिय, 15000 हजार ब्राह्मण, 18000 भूमिहार, 16000 बनिया, 12000 चौहान और 7000 राजभर, 9000 मल्लाह और शेष अन्य जाति के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed