फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress leader Shahid Shadab's nephew was stabbed to death in Mumbai, died due to rescue

Azamgarh: कांग्रेस नेता के भतीजे की मुंबई में चाकू घोंपकर हत्या, बीच बचाव के कारण गई जान, मचा कोहराम

Wed, 19 Jul 2023 01:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 19 Jul 2023 01:23 PM IST
सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भाटिनपारा गांव निवासी फरहान 24 पुत्र अबूजर फॉर्मासिस्ट था। विगत कई साल से वह मुम्बई में रह कर किसी कंपनी में काम करता था। कुछ दिनाें पूर्व वह घर पर आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गांव आया था और एक सप्ताह पूर्व ही वह मुम्बई गया था। मुम्बई में वह वफा कांप्लेक्स गैबी नगर भिवंडी में सपरिवार रहता था।

विज्ञापन
Congress leader Shahid Shadab's nephew was stabbed to death in Mumbai, died due to rescue
Azamgarh: कांग्रेस नेता के भतीजे की मुंबई में चाकू घोंपकर हत्या, बीच बचाव के कारण गई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के रहने वाले युवक की मुम्बई के भिवंडी में चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक कांग्रेस पार्टी के नेता का भतीजा था। रोजीरोटी के लिए वह मुम्बई में रह कर फार्मासिस्ट का काम करता था। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 'आंख मत दिखाइए..': जब केंद्रीय मंत्री के सामने भिड़े विधायक और जिलाध्यक्ष, एक दूसरे पर लगाए ये आरोप
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भाटिनपारा गांव निवासी फरहान (24) पुत्र अबूजर फॉर्मासिस्ट था। विगत कई साल से वह मुम्बई में रह कर किसी कंपनी में काम करता था। कुछ दिनाें पूर्व वह घर पर आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गांव आया था और एक सप्ताह पूर्व ही वह मुम्बई गया था। मुम्बई में वह वफा कांप्लेक्स गैबी नगर भिवंडी में सपरिवार रहता था। परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 10 बजे वह आफिस से अपने कांप्लेक्स पर पहुंचा। वहां दो लोगों के बीच विवाद हो रहा था। यह देख कर वह बीच बचाव करने पहुंच गया। इसी दौरान किसी ने उसे चाकू मार दिया। लहुलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कांग्रेस नेता शाहिद शादाब का भतीजा था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक शव हवाई जहाज से पैतृक गांव लाया जा रहा है। बुधवार की देर रात शव पहुंचने की संभावना जताई जारही है। गांव पर मौजूद परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed