फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress is fighting the battle of farmers, students and unemployed: Nakul Dubey

कांगेस जमीन पर लड़ रही किसानों, छात्रों व बेरोजगारों की लड़ाई: नकुल दुबे

Thu, 20 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress is fighting the battle of farmers, students and unemployed: Nakul Dubey
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे उप्र कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने बसपा को मिशन से भटकी हुई पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कब क्या हो कोई नहीं जानता। कांग्रेस जमीन पर किसानों, छात्रों, बेरोजगारों, शोषितों व पीड़ितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि देश के गरीबों का कैसे उत्थान हो उस दिशा में कांग्रेस काम कर रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में नफरत को समाप्त करने और आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे के लिए भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही है। जिसमें राहुल गांधी के नेतृत्व में लाखों लोग प्रतिदिन पैदल चल रहे हैं। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्याओं, स्वास्थ्य, शिक्षा पर जनता से सीधा संवाद किया जा रहा है। आज सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को देश के बैंकों से कर्ज दिला रही है और पूंजीपति मित्र उसी कर्ज से देश की संपत्तियां खरीद रहे हैं। देश को गुलामी की तरफ धकेलने का कुचक्र रचा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। मैंने 20-22 वर्षों तक बसपा में रहकर शोषितों, वंचितों के उत्थान के लिए कार्य किया। लेकिन वर्तमान में बीएसपी अपने मिशन से भटक चुकी है। आज देश में सच बनाम झूठ लड़ाई चल रही है जिसे सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही मजबूती से लड़ रही है। ऐसे में हर देशभक्त का यह कर्तव्य है कि कांग्रेस के साथ जुड़कर इस लड़ाई में अपना योगदान करें। इस मौके पर आशुतोष द्विवेदी, मुन्नू यादव, रमेश राजभर, मनोज कुमार सिंह, दिनेश यादव, ओंकार पांडेय, अजीत कुमार राय, रविकांत त्रिपाठी, अंसार अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed