फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress gave justice to Dalits

कांग्रेस ने दलितों को संघर्ष कर दिलाया न्याय

Sun, 11 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress gave justice to Dalits
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति या जनजाति के लोगों साथ जहां भी उत्पीड़न हुआ, कांग्रेस पार्टी ने उन्हें न्याय दिलाया। रौनापार थाना के पलिया गांव के मामले में कांग्रेस ने संघर्ष करके न्याय दिलाया। जिला प्रशासन ने अपनी गलती मानते हुए सीओ और थानाध्यक्ष पर कार्रवाई और मुआवजा देने पर राजी हुई। यह कांग्रेस की जीत है।
विज्ञापन

प्रवीण सिंह ने उक्त बातें रविवार को पलिया गांव की घटना को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव के नेतृत्व में चल रहे उपवास सत्याग्रह में कहा। उपवास सत्याग्रह रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि कांग्रेस एसपी के स्थानांतरण की बात नहीं करता है, हम तो एसपी से कानून के दायरे में रहकर काम करने की बात करते है। प्रदेश और केंद्र में जब से भाजपा की सरकार आई है, संविधान तार-तार हो गया है। लेकिन कांग्रेस ने सरकार की दमनकारी नीति को अपने आंदोलन से कुचलने का काम किया। बिलरियागंज में एनआरसी को लेकर जब लाठीचार्ज कराया गया तो प्रियंका गांधी उनकी आवाज उठाने के लिए खुद बिलरियागंज पहुंची। पलिया की घटना पर भी उन्होंने ट्विट किया। जिसके कारण इस मुद्दे को बल मिला। उन्होंने कहा कि शहर के एक व्यापारी को मास्क न लगाने को लेकर पीटा गया। इस घटना में भी कांग्रेस आगे आकर संघर्ष किया। जिसके कारण मेरे ऊपर कई मुकदमे कर दिए गए। उन्होंने कहा कि जहानागंज ब्लाक के गोधैरा में 12 जुलाई को 11 बजे दलित महापंचायत होगी। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम, किसान पंचायत प्रदेश चेयरमैन संजीव सिंह, कांगे्रस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed