{"_id":"5f74b3528ebc3e9bc9199373","slug":"congress-angry-over-hathras-gang-rape-azamgarh-news-vns5502671165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस गैंगरेप को लेकर बिफरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस गैंगरेप को लेकर बिफरे कांग्रेसी
विज्ञापन
आजमगढ़। हाथरस गैंगरेप की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कार्यालय से जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा और राज्यपाल से फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के हौसले बुलंद है और जंगलराज कायम हो गया है। उन्होंने इसका उदाहरण हाथरस की घटना को बताते हुए कहा कि सबूतों को छिपाने के लिए भोर में पुलिस लड़की के परिवार की अनुपस्थिति में उसका अंतिम संस्कार कर देती है। उन्होंने चेतावनी दिया कि अगर आरोपियों को कठोर सजा नहीं दी गई तो पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। शहर अध्यक्ष नजम शमीम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जब देश की बहन, बेटियों की रक्षा नहीं कर सकते तो उन्हे मुख्यमंत्री के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें त्याग पत्र दे देना चाहिए। डा. लालती देवी, बेलाल अहमद, तेज बहादुर यादव, ओंकार पांडेय सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, मुन्नू मौर्य, देवमुनी राजभर, अजीज इमाम, जगदम्बिका चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
आक्रोशित लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
अंबारी। हाथरस जिले में हुए गैंगरेप की घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। देश और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अंबारी स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में पहले शोकसभा की गई। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार एवं पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है। निखिल यादव, जेपी यादव, रविन्द्र, अजय यादव, नीलकमल, मनोज यादवस आदि थे।