फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Condemnation of registration of fake FIR against advocate

अधिवक्ता पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराए जाने की निंदा

Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Condemnation of registration of fake FIR against advocate
दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक संघ के सभागार में अध्यक्ष रणविजय यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सगड़ी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता प्रतीक यादव के प्रार्थना पत्र पर चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम सगड़ी द्वारा वहां के लेखपालों को अपने षडयंत्र में रखकर अधिवक्ता प्रतीक यादव पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराया गया है। जिसकी घोर निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर इस तहसील के एसडीएम और लेखपाल अपनी कार्यशैली और व्यवहार में परिवर्तन नहीं लाएगे तो अधिवक्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। विरोध स्वरुप अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। बैठक का संचालन सहमंत्री प्रकाशन अभिमन्यु चौहान ने किया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम लेखपाल द्वारा एक अधिवक्ता पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, रजिस्टर फाड़ने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी थी। बुधवार को इस मामले को लेकर अधिवक्ता भी मैदान में उतर गए। उन्होंने साथी पर लेखपाल द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और तहरीर दी।
विज्ञापन

बुधवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील में जमकर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी किया और जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। अधिवक्ता प्रतीष सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा मेरे चेंबर में आकर मेरे साथ मारपीट करते हुए मेरा गला दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद भी वह नहीं माने और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए कि दोबारा यदि गदनपुर हिच्छन पट्टी गांव के मेरे हल्के में अगर हस्तक्षेप किया तो ठीक नहीं होगा। जिसको लेकर जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी गई। हालांकि अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। इस मामले को लेकर वकीलों में काफी आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर अधिवक्ताओं ने तहसील पर जमकर प्रदर्शन किए और नारेबाजी की। इस दौरान पतिराम यादव, आशीष कुमार मिश्र, ओंकार नाथ त्रिपाठी, मंडीकेश्वर मिश्र, संजय राय, सर्वेश कुमार सिंह, वेद प्रकाश राय, अविनाश राय सोनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed