फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Complete the work in the stipulated time relative to the target

Azamgarh News: लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित समय में पूर्ण कराएं कार्य

Fri, 13 Jan 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Complete the work in the stipulated time relative to the target
आजमगढ़। एलसी इन्फ्रा एवं जीए बाबा के फेज-3 के कार्यों की प्रगति खराब है। जीपी में कार्य प्रारंभ ट्यूबवेल, पंपहाउस, वितरण व ओवरहेड टैंक को लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्था को दिए।
विज्ञापन

डीएम ने महक सोशल वेलफेयर सोसायटी, निर्धन कल्याण समिति एवं ग्रामीण विकास परिषद के कार्यों की समीक्षा की। जिसमें जिलाधिकारी ने सोसाइटियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि निर्धारित कार्यों को समय से पूर्ण कराएं। इस समय 24 हजार लोगों को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जहां भी निर्माण कार्य चल रहा है, उसमें प्रशिक्षित कर्मचारियों को नियुक्त करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने एलसी इन्फ्रा फेज-2 के कम्प्लायन्स के स्टेटस की समीक्षा किया। उन्होने जल निगम के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि एजेन्सियों द्वारा जो भी कार्य मानक के अनुरूप नहीं किए गए हैं, उसका बिलिंग कटौती करें। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्थाओं से एफएचटीसी प्रतिदिन 1000 पूर्ण कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, जल निगम एवं संबंधित एजेन्सी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed