{"_id":"51b037f731c914fc414b436b36a59c21","slug":"complete-promise-of-education-irrigation-and-medicine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई, सिंचाई और दवाई का वादा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई, सिंचाई और दवाई का वादा पूरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे सूबे के लोनिवि मंत्री शिवपाल सिंह यादव सर्किट हाउस में पत्रकारों से बोले कि अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था अति उत्तम है। प्रदेश सरकार ने पढ़ाई, सिंचाई और दवाई के वादे को पूरा की, जबकि नरेंद्र मोदी ने एक भी वादे को पूरा नहीं किया।
दिल्ली चुनाव के बाबत शिवपाल ने कहा कि वहां सपा चुनाव तो नहीं लड़ रही लेकिन भाजपा के रथ को केजरीवाल ने फंसा दिया है क्योंकि जनता समझ चुकी है। आजमगढ़ नेता जी का संसदीय क्षेत्र है, ऐसे में इस जिले को स्मार्ट बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
जिले और नगर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम सड़कों के निर्माण के लिए काफी धन पहले अवमुक्त कर चुके हैं। आज उसका हिसाब लेंगे, जरूरत पड़ी तो और धन दिया जाएगा। विकास में धन आड़े नहीं आएगा।
विज्ञापन
उधर, शिवपाल ने रात में सर्किट हाउस में विश्राम किया। बुधवार की सुबह वह सठियांव चीनी मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम की तेयारियों का जायजा लेंगे।
कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार, मंदूरी हवाईपट्टी पर प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में किसानों के लिए सिंचाई की अत्याधुनिक व्यवस्था की जाएगी। वो क्या होगी, इसकी समीक्षा करने के बाद बताया जाएगा। देवरांचल के लोगाें को बाढ़ से मुक्ति दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है।