फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Complete Gorakhpur link express within three months: DM

तीन माह के अंदर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस करें पूर्ण : डीएम

Tue, 11 Jul 2023 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Complete Gorakhpur link express within three months: DM
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पैकेज-2 के संबंधित कार्यदायी संस्था तीन माह के अंदर कार्य पूर्ण करें। यह भी तय करें कि सभी निर्धारित स्थानों पर इंटरचेंज बन गए हों। साथ ही बिन्द्रा बाजार-चिरैयाकोट-बेल्थरा मार्ग को भी समय से पूरा कराया जाए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की समस्त निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं व सड़कों की माह जून की प्रगति समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्थान के अधिशासी अभियंता को दिए। डीएम ने महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय आजमगढ़ में बनाए जा रहे एकेडमिक ब्लाक-2 एवं फैकल्टी सेंटर को अगस्त तक पूरा कराने को कहा। डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि जो भी ब्लाक पूर्ण कराए जाए, उसके आस पास बिखरे हुए मलबे को हटवाएं, जिससे आने-जाने में असुविधा न हो। प्रांतीय खंड लोनिवि आजमगढ़ द्वारा थाना कंधरापुर, रौनापार, अतरौलिया में बैरक व विवेचना कक्ष का निर्माण, निर्माण खंड लोनिवि द्वारा थाना मुबाकरपुर, जहानागंज में बैरक व विवेचना कक्ष, निर्माण खण्ड-2 लोनिवि द्वारा थाना कोतवाली व थाना सिधारी में बैरक व विवेचना कक्ष व निर्माण खण्ड-5 लोनिवि द्वारा 20वीं वाहिनी पीएसी में बैरक का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि उपरोक्त निर्माण कार्य अगस्त तक पूर्ण कराएं। इसी के साथ ही पैकफेड द्वारा आवासीय तहसील मार्टीनगंज का निर्माण कार्य, न्याय विभाग का एडीआर सेन्टर, समाज कल्याण विभाग का राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेंहनगर, कृषि विज्ञान केन्द्र लेदौरा एवं कोटवां के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, समस्त संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed