फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Complete all preparations for NEET exam by May 3: DM

तीन मई तक पूरी कर नीट परीक्षा की सारी तैयारियां: डीएम

Thu, 01 May 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Complete all preparations for NEET exam by May 3: DM
आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चार मई को होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाएं 3 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ और सीएफओ को स्वास्थ्य व अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एंबुलेंस, व्हीलचेयर और आपातकालीन उपचार की व्यवस्था करने को कहा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, बिजली, शीतल पेयजल, पंखे और शौचालयों की स्वच्छता का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। डीएम ने रेलवे, बस स्टेशनों पर परीक्षा केंद्रों के मार्ग और दूरी का फ्लेक्सी लगाने, परिवहन विभाग को बसों की व्यवस्था करने और केंद्र व्यवस्थापकों को एनटीए गाइडलाइंस का पालन करने को कहा। उन्होंने मीडिया में बयानबाजी से बचने और प्रेस विज्ञप्ति के लिए केवल अधिकृत अधिकारियों को जिम्मेदार बताया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने एनटीए गाइडलाइंस की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में एसपी सिटी, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed