फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Community Radio in azamgarh jail prisoners will listen songs Minister said connected to mainstream

कम्युनिटी रेडियो: UP के इस जिले में अब कैदी सुनेंगे गीत, पहलगाम पर दारा सिंह बोले- सजा को याद रखेगा पाकिस्तान

Sun, 27 Apr 2025 11:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 11:35 AM IST
सार

आजमगढ़ के मंडलीय कारागार में कैदियों के नए तरीके से सुधारने की पहल की गई है। कारागार मंत्री ने बताया कि अपनी रिहाई के बाद कैदी भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें, ऐसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन
Community Radio in azamgarh jail prisoners will listen songs Minister said connected to mainstream
मीडिया से बात करते जेल मंत्री दारा सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडलीय कारागार में जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने कम्युनिटी रेडियो परवाज का उद्घाटन किया। इस अनूठी पहल के तहत जेल में बंद कैदी अब अपनी पसंद के गीत सुन सकेंगे, जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा और अवसाद से राहत मिलेगी।

विज्ञापन




प्रदेश सरकार ने कैदियों के मानसिक और शारीरिक कल्याण के लिए यह कदम उठाया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जेलों में पहले से कम्युनिटी रेडियो की व्यवस्था लागू है और अब आजमगढ़ कारागार भी इस सुविधा से जुड़ गया है। रेडियो के माध्यम से कैदियों की फरमाइश पर उनके पसंदीदा गीत बजाए जाएंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा, जेल में स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम जैसे आईटी, कारपेंटरी और प्लंबिंग की ट्रेनिंग भी दी जा रही है, ताकि कैदी हुनरमंद बनें और रिहाई के बाद समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक जीवन जी सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज की मुख्य धारा से जुड़ेंगे व्यापारी

जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य कैदियों को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है। कई कैदी इन ट्रेनिंग प्रोग्रामों के जरिए जेल में ही आय अर्जित कर अपने परिवार की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जेल परिसरों में ओपन जिम की सुविधा भी शुरू की जा रही है, ताकि कैदियों का शारीरिक विकास हो सके। मंत्री ने जोर देकर कहा कि रिहा होने के बाद ये कैदी समाज को सकारात्मक संदेश देंगे।

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए जेल मंत्री ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। प्रधानमंत्री ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। भारत जल्द ही ऐसा कदम उठाएगा, जिसे पाकिस्तान सदियों तक याद रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed