{"_id":"6859a077aaeeefd332000a64","slug":"communicable-disease-control-campaign-from-july-1-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-133383-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सोमवार सुबह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर अन्तर्विभागीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। यह अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा।
डीएम रविंद्र कुमार ने बैठक में निर्देश दिए कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की निगरानी ब्लॉक स्तर पर अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं बीसीपीएम द्वारा की जाएगी। सभी गतिविधियों की रिपोर्ट ई-कवच एवं सीएस प्रो एप पर अपलोड की जाएगी। शिक्षा विभाग को निजी व सरकारी विद्यालयों में सफाई की स्थिति बेहतर बनाए रखने, बच्चों को प्रार्थना सभा में फुल बांह के कपड़े पहनने के लिए प्रेरित करने एवं वेक्टर जनित रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।
पंचायती राज व नगर विकास विभाग को झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, एंटी लार्वा दवा के छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश मिले। इसके साथ ही पिछली कमियों को दूर करते हुए इस बार प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। उद्यान विभाग को मच्छर दूर करने वाले पौधे जैसे लेमन ग्रास, गेंदा, तुलसी आदि को लगाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं, कृषि रक्षा विभाग को चूहों और छछूंदरों के नियंत्रण के लिए किसानों को संवेदनशील बनाने के लिए कहा गया। सभी विभागों को 27 जून 2025 तक स्वास्थ्य विभाग को संचारी रोगों से संबंधित माइक्रोप्लान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।