{"_id":"64e7a1418726476b3f0a823d","slug":"committee-formed-for-safe-environment-in-schools-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-3226-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विद्यालयों में सुरक्षित परिवेश के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विद्यालयों में सुरक्षित परिवेश के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में घटनाओं पर रोक लगाने व विद्यालयों में सुरक्षित परिवेश, संचालन आदि के लिए कमेटी गठित की गई है। ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की घटना स्कूलों में न हो। यह कमेटी कानून व्यवस्था और आपराधिक मामलों के संबंध में विद्यालय प्रशासन व अभिभावकों के लिए दिशा-निर्देश, विद्यालयों में मोबाइल, टैबलेट आदि के प्रयोग व दुरुपयोग रोकने के लिए सुझाव देगी।
कुछ दिन पूर्व आजमगढ़ के एक स्कूल में एक छात्रा ने छत से कूदकर जान दे दी थी। जिसे लेकर अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा से मिलकर आवश्यक कदम उठाने के लिए मांग उठाई थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की अध्यक्षता में दस सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को गठित करने का एक मात्र उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन, विद्यालय प्रशासन व अभिभावकों के बीच समन्वयक स्थापित करना है।
कमेटी में समग्र शिक्षा के विधिक सलाहकार डीपी सिंह, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक गणेश कुमार, अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, यूनाइटेड फ्रंट के समन्वयक डॉ. दीपक मधोक, शांति निकेतन विद्यापीठ मेरठ के डॉ. विशाल जैन, यूनाइटेड फ्रंट के सह समन्वयक श्याम पचौरी व अतुल श्रीवास्तव को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। स्कूल शिक्षा, राज्य परियोजना कार्यालय के वरिष्ठ विशेषज्ञ राजेंद्र प्रसाद इसके समन्वयक होंगे।