फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Commissioner gave stern warning to Setu Nigam on delay in construction of Garhwal-Gola bridge

गढ़वल-गोला पुल के निर्माण में देरी पर सेतु निगम को कमिश्नर ने दी कठोर चेतावनी

Wed, 28 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Commissioner gave stern warning to Setu Nigam on delay in construction of Garhwal-Gola bridge
आयुक्त सभागार में पूर्वाच्चल विकास निधि/सांसद निधि के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक को संबोधित - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में पूर्वांचल विकास निधि-सांसद निधि के निर्माण कार्य, मंडल में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्य और 50 करोड़ से अधिक के लागत की निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। पूर्वांचल विकास निधि, सांसद निधि के निर्माण कार्यों की समीक्षा में आजमगढ़ में 72, बलिया के 125 कार्य अपूर्ण पाए गए। आयुक्त ने यूपीसिडको, आरईएस के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। स्टीमेट व मानक के अनुसार कार्यों को पूर्ण करें।
विज्ञापन

50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा में आवास विकास परिषद की 11 परियोजनाओं को 31 दिसंबर तक पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। समीक्षा में मासिक माइल स्टोन को मानक के अनुसार पूर्ण न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। तमौली में होमियोपैथिक कालेज, मार्टिनगंज में आवासीय तहसील, लोक अदालत का कार्य आरईएस द्वारा किया जा रहा है। आयुक्त ने आरईएस के एसी को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा में उक्त कार्यों को पूर्ण कराएं। आयुक्त ने पैकफेड, सहकारी संघ लिमिटेड, यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन व राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडल में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। 50 करोड़ से अधिक लागत के कार्यों में पीडब्लूडी के एससी को निर्देेश दिए कि संबंधित निर्माण कार्यों को दिसम्बर 2020 तक पूर्ण कराएं। सेतु निगम गढ़वल में पुल बना रहा है, जिसमें संतोषजनक प्रगति न पाये जाने पर कठोर चेतावनी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed