फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Commercial cylinder: Scrutiny of more than 100 applications started in the district

कमर्शियल सिलिंडर : जिले में 100 से अधिक आवेदनों की जांच शुरू

Thu, 16 Apr 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Commercial cylinder: Scrutiny of more than 100 applications started in the district
आजमगढ़। सहालग का सीजन शुरू हो गया है। इधर, आयोजन वाले घरों को गैस सिलिंडर देने में राहत प्रदान की गई है। अभी तक प्रशासन के पास आए करीब 250 आवेदनों में से 100 आवेदनों की जांच कर रहा है, ताकि इन घरों को उपयोग के मुताबिक सिलिंडर उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

गैस संकट के बीच सहालग शुरू होने से आयोजन वाले घरों के समक्ष बड़ा संकट खड़ा हो गया था। शादी वाले घरों में वैकल्पिक इंतजाम के तहत लकड़ी की व्यवस्था की गई थी पर अब सरकार ने ऐसे लोगों को राहत दी है। जिन घरों में शादी का कार्यक्रम है, वह लोग शादी के कार्ड के साथ आवेदन पत्र देकर अपनी आवश्यकता के मुताबिक गैस सिलिंडर की डिमांड कर सकते हैं।
विज्ञापन

फिलहाल न्यूनतम व अधिकतम गैस सिलिंडरों की कोई सीमा तय नहीं है, लेकिन प्राप्त आवेदनों की जांच कराने के बाद आवेदकों की आवश्यकता के मुताबिक ही सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आयोजन पर अधिकतम आठ कमर्शियल गैस सिलिंडर दिया जाएगा। यह सिलिंडर उन्हें किस गैस एजेंसी से मिलेंगे, इसकी सूचना भी आवेदक के मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। निकट के शादी वाले घरों वाले ऐसे 100 आवेदनों की जांच कराई जा रही है। ताकि इन्हें ससमय गैस सिलिंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed