फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Commenting on the meeting held in protest of the Prophet

पैगंबर पर टिप्पणी के विरोध में हुई सभा

Wed, 23 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 23 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Commenting on the meeting held in protest of the Prophet
राष्ट्रीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा हजरत मोहम्मद साहब के ऊपर की गई टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को जहानागंज ब्लाक के ताना-बाना मैदान में मुस्लिम समुदाय ने सभा का आयोजन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने  कमलेश को कठोर दंड दिए जाने के साथ किसी भी धर्म का अपमान करने वालों के विरुद्ध कड़े कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन


ताना-बाना मैदान में सभा को संबोधित करते हुए मौलाना ताहिर मदनी ने कहा कि हमारे देश में सभी धर्म के लोग निवास करते है। भाईचारे को बिगाड़ने के लिए कुछ सिरफिरे धर्म पर टिप्पणी करते हैं। ऐसे लोगों को कड़ी सजा देने के लिए कानून बनाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि मुहम्मद साहब पर टिप्पणी बर्दाशत नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उधर सभा में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए लोगों ने कमलेश तिवारी को फांसी दो आदि नारे लगाए। जनसभा को जमील अहमद ने संबोधित किया। अध्यक्षता मौलाना अब्दुर्रब ने की। डा. नसीम प्रधान, आलगीर, मोहम्मद युनूस, मोहम्मद अफजल अहमद, मोहम्मद अमीन, जुबैर अहमद, हाजी शौकत, हाजी मंजूर, गुलाम साबिर, वामिक खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed