फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   colourful holi

होली के हुड़दंग पर काबू के लिए 80 टीमें गठित

Sun, 12 Mar 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 12 Mar 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
colourful holi
होली के हुड़दंग
  अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। विधानसभा चुनाव के ठीक बाद पड़ी होली पर हुड़दंग के बीच दुश्मनी साधने की आशंका के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बीते वर्ष रंग लगाने के बाद में निजामाबाद क्षेत्र के खुदादादपुर में दो समुदायों के बीच उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। होलिका को लेकर भी बीते वर्ष विवाद की घटनाएं हुईं थी जिसको लेकर इस बार पुलिस बेहद सतर्क है।
विज्ञापन


शांति समितियों की जिले के थानों में हुईं बैठकों में भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की जा चुकी है। संदिग्ध चिहिन्त भी किए गए हैं। होली सकुशल संपन्न कराने के ळिए थानावार पुलिस की कुल 80 मोबाइल टीमें गठित की गई हैं जो चक्रमण करेंगी। साथ ही पीएसी और सीआईएसएफ की सात कंपनियों के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जो निरंतर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखेंगे। होली के दिन किसी भी स्थान पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा है।  बता दें कि होली से ठीक पहले विधान सभा चुनाव का परिणाम आया है।
विज्ञापन


चुनाव रंजिश को लेकर जहां-तहां कुछ लोगों में एक-दूसरे के प्रति खुन्नस है। ऐसे में होली के हुड़दंग में मारपीट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की ऐसे लोगों की गतिविधियों पर भी नजर है। इसके अलावा होली के दिन ही रंग लगाने के विवाद में बीते वर्ष भी निजामाबाद के खुदादादपुर में दो समुदाय के बीच मारपीट और ईंट पत्थर चले थे। इसी रंजिश को लेकर 14 मई की रात हिंसक घटना हुई थी। इस घटना पर नियंत्रण पाने के लिए एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी को दो दिनों तक जिले में कैंप करना पड़ा था। प्रशासन ने सूझबूझ के साथ स्थिति पर नियंत्रण पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष हुई घटनाओं और हाल में बीते विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार होली में काफी सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए थानावार 80 मोबाइल टीमें गठित कर क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा थानाध्यक्ष, सीओ को भी क्षेत्र में भ्रमण और अलर्ट रहने का निर्देश देने के साथ ही पीएसी और पैरामिलिट्री की सात कंपनियों के जवानों को भी तैनात किया गया है। ताकि किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके।


होली के दिन कहीं भी डीजे बटाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने कहा कि संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने की अपनी सारी योजनाएं पूरी कर ली है। मातहतों को उनका ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित कर दिया गया है। कहीं थोड़ी सी भी चूक बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी गई है।  आशीष तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed