{"_id":"5eb046a68ebc3e907b73e479","slug":"colors-and-canvas-not-found-in-lock-down-emotions-emanating-from-paper-pulp-azamgarh-news-vns5233378181","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन में नहीं मिले रंग और कैनवास तो कागज की लुगदी से उकेरी भावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन में नहीं मिले रंग और कैनवास तो कागज की लुगदी से उकेरी भावनाएं
अपने आवास पर कलाकृति तैयार करते भूपेंद्र अस्थाना।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। रचनात्मकता कभी एक आदर्श क्षण के लिए इंतजार नहीं करती है। बल्कि एक आदर्श तभी आता है जब कोई रचनाकार के माध्यम से रचना जन्म लेती है। कोरोना जैसे महामारी के चलते पिछले कई हफ्तों से सभी लोग अपने और अपने परिवार के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घरों में हैं। यह एक एकांतवास की स्थिति है। ऐसे में लोग समय का सदुपयोग भी कर रहे हैं, नए रचनात्मक कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में युवा चित्रकार भूपेंद्र कुमार अस्थाना भी मूर्तिकला में नए प्रयोग कर रहे हैं। दरअसल यह प्रयोग पल्प विधि है। इसे पेपर मैसी या कागज की लुगदी भी कहते हैं। लॉक डाउन के चलते कला सामग्री की उपलब्धता न हो पाने के कारण भूपेंद्र ने घर मे रखे रद्दी अखबारों, पुराने कागजों को ही अपने कला का माध्यम बना लिया। वैसे तो पेपर मैसी बहुत ही पुरानी पद्धति है। इसका प्रयोग बड़ी संख्या में बहुत से कलाकारों ने किया है। इसके माध्यम से मास्क (मुखौटा), खिलौने, पपेट के अलावा भी बहुत सी चीजें बनाई जा सकती हैं। यह बहुत ही आसान होता है। हम अपने घरों में रहकर इसके माध्यम से अपने कल्पनाओं को सुंदर आकर दे सकते हैं। भूपेंद्र अस्थाना ने इस दो महीने के लॉक डाउन के दौरान कई पोर्ट्रेट, खिलौने बनाए। उनका मानना है कि रचनात्मक कार्यों के लिए किसी विशेष समय का इंतजार नहीं किया जाता बल्कि हर पल कलाकार अपनी रचनाओं में ही रहता है। हर पल प्रयोग करता रहता है।
अपने आवास पर कलाकृति तैयार करते भूपेंद्र अस्थाना।- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।