{"_id":"5a5f9fe64f1c1b8e268b4ed9","slug":"cold-wave-continues-schools-close-till-junior-up-to-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का कहर जारी, 20 तक बंद हुए जूनियर तक के विद्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का कहर जारी, 20 तक बंद हुए जूनियर तक के विद्यालय
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
smog
- फोटो : अमर उजाला
जनपद में 25 दिसंबर के बाद से शुरू हुआ कोहरे और गलन का कहर बुधवार को भी जारी रहा। कोहरे ने जहां गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है तो गलन ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है।
बुधवार को गलन के बीच दोपहर बाद निकली हल्की धूप ने राहत जरूर पहुंचाई लेकिन शाम होते ही गलन में इजाफा हो गया। कोहरे और गलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने जूनियर के विद्यालयों को 20 जनवरी तक बंद कर दिया है।
जनपद में कोहरे और गलन का असर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह घने कोहरे के बीच लोगों की आंख खुली। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं गलन के चलते नगरपालिका द्वारा जगह-जगह जलवाए गए अलावों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सबसे ज्यादा परेशानी उन मजदूरों को उठानी पड़ रही है जिन्हें ठंड के कारण काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ठंड के मिजाज को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. वीके शर्मा ने कक्षा एक से आठ तक के समस्त विद्यालयों को 20 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है।
साथ ही नौंवी से 12वीं तक के स्कूल सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक खुलेंगे। लेकिन इस दौरान विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।