{"_id":"e0c804894ad7cd8c2e3d521f156385c9","slug":"coach-derailed-during-shunting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंटिंग के दौरान बेपटरी हुई बोगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंटिंग के दौरान बेपटरी हुई बोगी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस की पार्सल बोगी शुक्रवार को शंटिंग के दौरान बेपटरी हो गई। इससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। अपराह्न दो बजे के करीब रेलवे स्टेशन पहुंची एआरटी ट्रेन बोगी को पटरी पर लाई।
कैफियत एक्सप्रेस 12226 में दिल्ली से एक पार्सल की बोगी लगी थी। शुक्रवार की सुबह ट्रेन निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे प्लेटफार्म पर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, पार्सल डिब्बे को मालगोदाम के पास खड़ा किया जाना था।
शंटिंग के दौरान ड्राइवर और गार्ड की लापरवाही से पार्सल डिब्बा ठोकर को तोड़ते हुए पटरी से उतर गया। दोपहर बाद लगभग दो बजे मऊ से एआरटी ट्रेन को बुलाकर डिब्बे को पुन: पर पटरी पर लाया गया। वाराणसी से अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं, रेलवे प्रशासन घटना की लीपापोती करने में जुटा था।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक अरुण यादव ने बताया कि यह घटना शंटिंग के दौरान हुई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है और ना ही किसी प्रकार का नुकसान हुआ है।