फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CMO takes five lakhs rupees patient died due to wrong injection drunk doctor made allegation video viral

UP: CMO पांच लाख लेता है, गलत इंजेक्शन से हुई मरीज की माैत...नशे में धुत डॉक्टर ने लगाया आरोप; वीडियो वायरल

Thu, 22 May 2025 07:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 22 May 2025 07:17 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ में नशे में धुत डाॅक्टर का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। वीडियो में डाॅक्टर ने एक निजी अस्पताल पर मरीज की जान लेने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
CMO takes five lakhs rupees patient died due to wrong injection drunk doctor made allegation video viral
वायरल वीडियो में इसी डाॅक्टर ने लगाए आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Video Viral in Azamgarh: आजमगढ़ जिले में एक वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी है। लालगंज के एक हॉस्पिटल के डॉक्टर ने नशे की हालत में, निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि गलत इंजेक्शन के कारण मरीज की जान गई।

विज्ञापन




वीडियो में डॉक्टर ने लालगंज के ज्यादातर डॉक्टरों की योग्यता पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि पांच-सात डॉक्टरों को छोड़कर बाकी केवल पांचवीं या 10वीं पास हैं और बिना डिग्री के अस्पताल चला रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को क्षेत्र से पांच लाख रुपये की वसूली करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते अवैध गतिविधियां बेरोकटोक चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी व्यक्ति ने इस बातचीत को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे लालगंज के चिकित्सा समुदाय में हड़कंप मच गया। यह वीडियो निजी अस्पतालों में मानकों की अनदेखी और कथित भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

सुनें इनकी 
एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी। वीडियो में जो हत्या की बात कही जा रही उसमे पुलिस कार्रवाई करेगी। वीडियो में जो भ्रष्टाचार का आरोप लगा है उसकी भी जांच कराई जाएगी कि वीडियो में जो व्यक्ति है, वह है भी या फर्जी है। कहने को लोग कुछ भी कह सकते हैं। फिलहाल जांच के बाद ही इसपर कोई बात कह सकता हूं। - डाॅ. अशोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed