फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CMO started Filaria free campaign by consuming medicine

सीएमओ ने दवा खाकर की फाइलेरिया मुक्त अभियान की शुरूआत

Mon, 22 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
CMO started Filaria free campaign by consuming medicine
आजमगढ़। सात दिसंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय फाइलेरिया मुक्त अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा आईएम तिवारी द्वारा सोमवारको मंडलीय चिकित्सालय से किया गया। सीएमओ ने फाइलेरिया की दवा खाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जनपद में दो साल से ऊपर 47.13 लाख आबादी को दवा खिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए जनपद में 3771 टीमें, 630 सुपरवाइजरों की टीम गठित की गई है। अभियान की सफलता के लिए टीमें घर-घर दस्तक दस्तक देंगी। नोडल अधिकारी, एसीएमओ डा. एके चौधरी ने बताया कि समस्त ब्लाकों पर तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। कहा कि फाइलेरिया एक संक्रामक रोग है। उपचार से ठीक हो जाता है। इसके नियंत्रण के लिए टीमें घर-घर जाकर जन समुदाय को उम्र के अनुसार एक गोली अल्बेंडाजाल 400 एमजी और डीईसी-100 एमजी का सेवन कराएगी। इसके साथ ही यह भी बताया कि 0-2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिला, एवं गंभीर रुप बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को दवा का सेवन नहीं कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed