फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi will honor 22 meritorious students of UP Board

यूपी बोर्ड के 22 मेधावियों का मुख्यमंत्री करेंगे सम्मान

Thu, 08 Aug 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will honor 22 meritorious students of UP Board
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2019 की हाईस्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का मुख्यमंत्री सम्मान करेंगे। जल्द ही लखनऊ में सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश मेरिट सूची में शामिल टॉपर आकांक्षा को एक लाख व अन्य 21 टॉपरों को 21-21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जायेगा। शासन की इस योजना के बाद डीआईओएस कार्यालय कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इंटरमीडियट के प्रदेश मेरिट सूची में जिले की टॉपर रही आकांक्षा सिंह का नाम भी शामिल है। इसे एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा जिला टॉपरों में शामिल हाईस्कूल के 12 छात्रों को 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें स्नेहा यादव, अर्पित कुमार, आकांक्षा यादव, सुनील शुक्ला, उत्तम सिंह, सरस्वती, यशिका सिंह, अमरनाथ यादव, शुभम प्रजापति, सिद्धार्थ विक्रम सिंह, अंकिता यादव व अंकित यादव शामिल है। वहीं इंटरमीडिएट के अमित कुमार यादव, सत्यम यादव, अंकिता यादव, प्रियंका यादव, अंकित मौर्या, नेहा यादव, रविकांत चतुर्वेदी, रागिनी यादव, सहर्ष कुमार रोशन को भी 21-21 हजार का पुरस्कार दिया जायेगा। शासन से सूची प्राप्त होते ही कवायद में डीआईओएस कार्यालय जुट गया है। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह की तिथि अभी निश्चित नहीं हुई है। जल्द ही लखनऊ में आयोजित समारोह के दौरान यूपी बोर्ड के टॉपरों का सम्मान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed