फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi will arrive at one o'clock instead of three o'clock

तीन बजे के बजाए एक बजे पहुंचेंगे सीएम योगी

Tue, 14 Nov 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 14 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will arrive at one o'clock instead of three o'clock
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनाने के लिए 16 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद आगमन हो रहा है। वह नगर के डीएवी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व में मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित कार्यक्रम में परिवर्तन हो गया है। अब वह बस्ती में जनसभा करने के बाद एक बजे ही जनपद पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


बताते चलें कि पूर्व में आए प्रोटोकाल के अनुसार 16 नवंबर को देवरिया और गाजीपुर में जनसभा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो बजकर 40 मिनट पर गाजीपुर हेलीपैड से हेलीकाप्टर द्वारा आजमगढ़ के लिए प्रस्थान करने वाले थे।
विज्ञापन


तीन बजकर 10 मिनट पर उनका हेलीकाप्टर पुलिस परिसर में बने हेलीपैड पर उतरने वाला था। वहां से वह सीधे कार के जरिए जनसभा स्थल पर पहुंचते। वहां पर पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के बाद चार बजकर 40 मिनट पर हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाने का कार्यक्रम निर्धारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब इस कार्यक्रम में परिवर्तन हो गया है। प्रशासन को मिले प्रोटोकाल के अनुसार अब मुख्यमंत्री बस्ती में जनसभा को संबोधित करने के बाद एक बजे आजमगढ़ पुलिस लाइन पहुंचेंगे। जहां से वह सीधे डीएवी इंटर कालेज मैदान में कार से पहुंचेंगे और जनसभा को 50 मिनट तक संबोधित करेंगे।

इसके बाद वह दो बजे सभा स्थल से पुलिस लाइन के लिए रवाना होंगे। वहां दो बजकर 10 मिनट पर हेलीकाप्टर द्वारा देवरिया के लिए रवाना हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed