फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   cm yogi visit today in azamgarh will address two rally BJP puts full power on capturing Samajwadi party stronghold amid up election 2022

आज आजमगढ़ में सीएम योगी: दो जनसभाएं करेंगे, सपा के गढ़ पर कब्जा करने को भाजपा ने लगाया पूरा जोर

Mon, 06 Dec 2021 10:27 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Dec 2021 10:27 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में सपा के तिलिस्म को तोड़ने के लिए भाजपा पूरी तैयारी में जुटी है। विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को जिले की मात्र एक ही सीट पर जीत मिली थी। सोमवार को आजमगढ़ आ रहे सीएम योगी चुनावी हुंकार भरेंगे। 

विज्ञापन
cm yogi visit today in azamgarh will address two rally BJP puts full power on capturing Samajwadi party  stronghold amid up election 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ आएंगे। जिले को 198.58 करोड़ रुपये की 69 परियोजनाओं की सौगात देंगे। सगड़ी और लालगंज विधानसभा क्षेत्र में दो जनसभाएं करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर लोगों का जुटना शुरू हो गया है।  विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनैतिक दलों की चहलकदमी तेज हो चुकी है। इसी के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी रथ पर सवार हो चुके हैं।

विज्ञापन


सोमवार को सीएम योगी जिले के दो विधान सभा क्षेत्रों सगड़ी व लालगंज में जनसभा करने के साथ ही शिलान्यास और लोकार्पण के माध्यम से सौगात भी देंगे। विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को आजमगढ़ जिले की 10 सीटों में से एक ही सीट  मिली थी। लेकिन इस बार सपा के तिलिस्म को तोड़ने और पूर्वांचल को आजमगढ़ से साधने की तैयारी में भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है।
विज्ञापन


यूपी की सत्ता का रास्ता पूर्वांचल से
इसके लिए भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का कार्यक्रम जिले में एक के बाद एक प्रस्तावित हो गया है। समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में सपा के तिलिस्म को तोड़ने के लिए भाजपा पूरी तैयारी में जुटी है। उसे पता है कि यूपी की सत्ता का रास्ता पूर्वांचल से ही होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः सीएम योगी के दौरे से पहले सपाइयों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज, सीओ और विधायक के बीच धक्का-मुक्की

पूर्वांचल में चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत में भाजपा

राज्य विश्वविद्यालय, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए भाजपा पूर्वांचल में चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत में है। इसके लिए पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। जिसकी कमान सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभाल रखी है।

पार्टी का सबसे ज्यादा जोर उन विधानसभाओं पर है जिनमें उसे हार मिली है। इसी क्रम में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ सगड़ी और लालगंज विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

लालगंज मीडिया प्रभारी पंकज राय का कहना है कि आठ दिसंबर को अतरौलिया विधानसभा के गांधी शताब्दी डिग्री कॉलेज कोयलसा में डिप्टी सीएम डा. दिनेश चंद्र शर्मा का आगमन हो रहा है। वहीं नौ दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आगमन गोपालपुर विधानसभा में प्रस्तावित है। इसके अगले ही दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगमन सदर विधानसभा क्षेत्र के रानी की सराय में प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री आज देंगे 198.58 करोड़ की सौगात

cm yogi visit today in azamgarh will address two rally BJP puts full power on capturing Samajwadi party  stronghold amid up election 2022
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ को 198.58 करोड़ रुपये की 69 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 29 परियोजाओं का लोकार्पण और 40 का शिलान्यास शामिल है। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। सगड़ी के  जूनियर हाईस्कूल समुंदपुर परिसर में रैली को संबोधित करेंगे।   कार्यक्रम स्थल की भव्य सजावट की गई है। जनसभा स्थल से लेकर सड़क तक को स्वागत के बैनर-पोस्टरों से पाट दिया गया है। वहां से लालगंज विधानसभा क्षेत्र में जनता सहयोग इंटर कालेज मई खरगपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगे।
पढ़ेंः सीएम योगी ने विपक्ष पर किया प्रहार, बोले- यूपी की 25 करोड़ जनता ही मेरा परिवार

जिले में तीन घंटे 35 मिनट रहेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ जिले में 3.35 तक रहेंगे। इस दौरान वे शिलान्यास और लोकार्पण के साथ-साथ दो सभाओं को भी संबोधित करेंगे। उनके इस दौरे को विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  

सीएम सुबह 11 बजे लखनऊ के ला मार्टीनियर कॉलेज से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और सगड़ी तहसील के जूनियर हाई स्कूल समुंद्रपुर के पीछे राजस्व ग्राम आलमपुर में बने हेलिपैड पर 11.55 बजे उतरेंगे। यहां से 1.40 बजे रवाना होंगे और 2.10 बजे जनता सहयोग माध्यमिक विद्यालय मई  खरगपुर, पहुंचेंगे। वहां वे 15.15 बजे तक रहेंगे। 15.25 बजे हेलीकाप्टर से गोरखपुर रवाना हो जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed