फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM YOGI visit Azamgarh today will give gift to Sagadi and Lalganj Legislative Assembly address public meeting

आजमगढ़ में सीएम योगी: कल सगड़ी और लालगंज विधानसभा को देंगे सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

Sun, 05 Dec 2021 03:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Dec 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
CM YOGI visit Azamgarh today will give gift to Sagadi and Lalganj Legislative Assembly address public meeting
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोमवार को आजमगढ़ जिले में आगमन हो रहा है। सीएम सगड़ी और लालगंज विधान सभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। इसके साथ ही शिलान्यास और लोकार्पण के माध्यम से दोनों विधानसभा क्षेत्रों को सौगात भी देंगे। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां जोरशोर से चल रही है। डीआईजी, डीएम, एसपी समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर तैयारियों का जयजा लेने के साथ ही जरूरी दिशा निर्देश मातहतों को दिए।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव अभी 2022 में होना है लेकिन चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों की चहलकदमी तेज हो चुकी है। इसी के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी रथ पर सवार हो चुके हैं। सोमवार को सीएम योगी जिले के दो विधान सभा क्षेत्रों सगड़ी व लालगंज में जनसभा करने के साथ ही शिलान्यास और लोकार्पण के माध्यम से सौगात भी देंगे।
विज्ञापन


सगड़ी विस क्षेत्र में तहसील मुख्यालय के पास जूनियर हाई स्कूल के मैदान में कार्यक्रम आयोजित है। रविवार को प्रशासनिक अमला पूरी तरह से कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैद रहा और तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही जहां कहीं भी थोड़ी बहुत कमियां पाई गई, उसे तत्काल दुरूस्त कराने का निर्देश मातहतों को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पूर्व कुछ शिलान्यास व लोकार्पण भी होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री लालगंज विस क्षेत्र के मई खरगपुर में जनसभा को संबोधित कर मतदाताओं के भाजपा के पक्ष में लामबंद करने का प्रयास करेंगे। सीएम की सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही कई प्रमुख मार्गो पर रूट डायवर्जन भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed