फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi's displeasure, SP punished Denganv Kotwal

सीएम की नाराजगी पर गिरी देवगांव कोतवाल पर गाज

Tue, 11 Feb 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi's displeasure, SP punished Denganv Kotwal
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली प्रभारी पर अंतत: गाज गिर ही गई। सोमवार को जिले में आये मुख्यमंत्री ने चार फरवरी को हुई दूल्हे की हत्या में अब तक कार्रवाई न होने पर कोतवाल पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिस पर एसपी ने मंगलवार को देवगांव कोतवाल को लाइन हाजिर करते हुए एसएचओ जीयनपुर को देवगांव कोतवाली का नया कोतवाल बना दिया।
विज्ञापन

एक सप्ताह से देवगांव कोतवाली क्षेत्र का क्राइम कंट्रोल बुरी तरह से गड़बड़ा गया है। लूट व हत्या की कई घटनाएं इस क्षेत्र में हो गई है। मसीरपुर मोड़ पर मेंहनगर निवासी दुल्हा सचिन की गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली ही है। जबकि परिजनों ने इसकी शिकायत एसपी से करते हुए लड़की पक्ष पर आरोप भी लगाये है। इसके बाद भी देवगांव कोतवाली पुलिस इस प्रकरण की अब तक खुलासा नहीं कर सकी। सोमवार को जिले में आये मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान दुल्हा हत्याकांड का खुलासा न होने पर नाराजगी जतायी थी। जिस पर मंगलवार को एसपी ने देवगांव कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर एसएचओ जीयनपुर विमलेश मौर्या को तैनाती दी गई है। जीयनपुर कोतवाली में अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed