फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi attack on Akhilesh yadav in Azamgarh said you should get corona vaccine amid omicron variant

सीएम योगी का अखिलेश पर कटाक्ष: आजमगढ़ में बोले- 'अब तो अब्बाजान भी लगवा चुके, आप भी लगवा लें कोरोना वैक्सीन'

Mon, 06 Dec 2021 03:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Dec 2021 03:53 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ के सगड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर बरसे। 

विज्ञापन
CM Yogi attack on Akhilesh yadav in Azamgarh said you should get corona vaccine amid omicron variant
आजमगढ़ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सगड़ी में सोमवार को जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे फार्म में दिखे। आजमगढ़ सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जम कर व्यंग बाण छोड़े। कोरोना वैक्सीन न लगवाने को लेकर अखिलेश यादव को एक बार फिर लपेटे में लिया।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि आजमगढ़ के सांसद कोरोना वैक्सीन को भाजपाई और मोदी जी की वैक्सीन बताते थे। बोले- अब तो अब्बा जान भी वैक्सीन लगवा चुके हैं। आप भी लगवा लें। नया वैरिएंट आ गया है। वैक्सीन लगवा लेंगे तो शायद सच बोलने की आदत आ जाएगी। नहीं तो झूठ पर झूठ बोलकर जैसे आजमगढ़ के लोगों को धोखा दे रहे थे वैसे ही प्रदेश के लोगों को भी धोखा दे रहे थे।
विज्ञापन


कोरोना संकट में अखिलेश ने आजमगढ़ को लावारिस छोड़ा
सीएम योगी यहीं नहीं रूके। उन्होंने अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया कि कोरोना संकट के समय अखिलेश यादव ने आजमगढ़ को लावारिस छोड़ दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी सत्ता में आने के बाद गरीबों, दलितों व व्यापारियों को सता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः सीएम योगी आजमगढ़ में बोलेः 'जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो होगा कोई जानामाना गुंडा'

आजमगढ़ इसका भुक्तभोगी था। यहां के लोग कहीं बाहर जाते थे तो उन्हें किसी धर्मशाला में कमरा नहीं मिलता था। आजमगढ़ का नाम सुनते ही होटलों में भी कमरे नहीं मिलते थे। यह संकट उन्होंने ही खड़ा किया था, जिन्होंने कोरोना काल में यहां की जनता को लावारिस छोड़ दिया था। सीएम ने कहा कि कोरोना काल में हम आजमगढ़ में तीन बार आए थे।

CM Yogi attack on Akhilesh yadav in Azamgarh said you should get corona vaccine amid omicron variant
आजमगढ़ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

यहां की मेडिकल व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं की  लगातार पड़ताल की। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सेवा के कार्य में जुटे थे। लेकिन आजमगढ़ के सांसद नदारद थे। उनका कहीं पता ही नहीं था। पहली लहर में मैंने पूछा कि आजमगढ़ के सांसद कहां है, तो पता चला कि इंग्लैंड गए। जब दूसरी लहर आई तो पता किया तब पता चला कि ऑस्ट्रेलिया गए हैं। उन्होंने मौजूद जनता से पूछा कि आजमगढ़ के लोगों ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड जाने के लिए तो नहीं चुना था ना। 

समाजवादी पार्टी की सरकार मतलब अराजकता

सगड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में तो अराजकता ही उसका पर्याय हो गया था। सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर राजनीति तो की लेकिन जब भी अनुसूचितों व गरीबों की बात होती थी, उनपर अत्याचार होते थे तो वो मौन साध लेते थे।

याद कीजिए जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब रामपुर में उस समय मंत्री आजम खां द्वारा गरीबों व अनुसूचितों के घर उजाड़े जाते थे। उस वक्त  कांग्रेस और बसपा मौन थी। तब केवल भारतीय जनता पार्टी आंदोलन कर रही थी।  सत्ताधारी दल का एक मंत्री अराजकता पैदा करे , हमें यह स्वीकार नहीं था। सीएम योगी को सुनने के लिए  सगड़ी विधानसभा स्थित जूनियर विद्यालय के मैदान में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। 

सगड़ी विधानसभा को सीएम ने दी सौगात

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर 12.50 पर सगड़ी स्थित जूनियर विद्यालय में पहुंचे। इस दौरान वन मंत्री दारा सिंह चौहान, एमएलसी यशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह व सगड़ी विधायक वंदना सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1.30 बजे 73.14 करोड़ रुपये की लागत की कुल 32 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें 17 परियोजनाओं का लोकार्पण व 15 का शिलान्यास किया गया। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं से लाभान्वित लोगों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed