फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi Adityanath will stay in the district for four hours and 25 minutes

जिले में चार घंटा 25 मिनट रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Wed, 03 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will stay in the district for four hours and 25 minutes
आजमगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ का बृहस्पतिवार को जनपद आगमन हो रहा है। वह चार घंटा 25 मिनट तक जिले में रहेंगे। इस दौरान उनके द्वारा जनपद में 31 परियोजनाओं का लोकार्पण और 19 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम हरिहरपुर गांव जाएंगे इसके बाद कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद वह वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ जनपद की जनता को लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद धन्यवाद ज्ञापित करने और करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के लिए जनपद आ रहे हैं। उनके जनपद आगमन को लेकर प्रशासन द्वरा जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट से पुलिस लाइन आजमगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वह 11.30 बजे पहुंचेंगे। जहां से वह कार द्वारा 11.46 बजे आईटीआई मैदान जाएंगे। जहां उनके द्वारा विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा और जनसभा को संबोधित किया जाएगा। 12.45 बजे वह आईटीआई ग्राउंड से निकलकर हरिहरपुर घराना पहुंचेंगे। जहां संगीत विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद उनके द्वारा मुख्यमंत्री का संवाद होगा। 1.30 बजे वह हरिहरपुर से निकलकर 1.45 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। जहां 2.15 बजे से 3.45 बजे तक उनके द्वारा मंडलीय विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की जाएगी। वहां से सीएम सीधे पुलिस लाइन जाएंगे और 3.55 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed