फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM will review eight works of Purvanchal Expressway

पूर्वांचस एक्सप्रेस-वे की प्रगति देखने आठ को आएंगे सीएम

Thu, 04 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
CM will review eight works of Purvanchal Expressway
किशुनदासपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार और एसपी सुधीर सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की प्रगति और समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आने वाले हैं। नपद आने वाले हैं। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से आठ फरवरी को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन को पत्र जारी किया है। इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की प्रगति को लेकर दस्तावेज अपडेट किए जा रहे हैं। अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार की दोपहर यूपीडा और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

यूपीडा के मुख्य कार्यपालक एवं अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ फरवरी को वाराणसी प्रस्थान कर पहले गाजीपुर पहुंचेंगे। गाजीपुर के धरवारा और बाराचंवर में एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण और समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे आजमगढ़ जनपद के सदर तहसील के मुजरापुर में पहुंचेंगे। यहां आधे घंटे के कार्यक्रम में वे तमसा नदी पर बने दीर्घ सेतु का निरीक्षण और पैकेज सात के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पैकेज-6 के कैंप कार्यालय किशुनदासपुर पहुंचेंगे। यहां एक्सप्रेस-वे के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे राजकीय हेलीकाप्टर से सुल्तानपुर के कलवारी बांध और अवरवलकीरी करवत के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्था करने के साथ ही पांच फरवरी तक जनपद से गुजर रहे एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण रिपोर्ट यूपीडा लखनऊ को भेजने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी होते ही जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी गईं। अलग-अलग व्यवस्था के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को मुजरापुर और किशुनदासपुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को तैयारी के लिए निर्देश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed